Home Breaking News Top News अमेठी में बनेगा स्मृति ईरानी का आशियाना, जगह चिन्हित जल्‍द होगा बैनामा
Top Newsउत्तर प्रदेश

अमेठी में बनेगा स्मृति ईरानी का आशियाना, जगह चिन्हित जल्‍द होगा बैनामा

Share
Share

नई दिल्ली। कांग्रेस का सबसे मजबूत किला अमेठी ध्वस्त करने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अब अमेठी में ही अपना आशियाना बनाने जा रही हैं। दरअसल, कुछ साल पहले स्मृति ईरानी ने अमेठीवासियों से वादा किया था की उन्हें अपने सांसद से मिलने के लिए दिल्ली में भटकना नहीं पड़ेगा। अगर अमेठी की जनता उन्हें सांसद बनाती है तो वो अमेठी में अपना घर बनाएंगी। इसी क्रम में सोमवार को स्मृति ईरानी अपने आवास के लिए चिन्हित जमीन का बैनामा कराएंगी। स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि स्मृति जो कहती वो करती हैं। वो जनता के नजदीक रहकर जनता की सेवा करेंगी। इसी क्रम में वह गौरीगंज में जमीन ली गई है। सोमवार को बैनामा होगा। हालांकि जमीन कितनी है, घर कितना बड़ा बनेगा, यह सब बाद में पता चलेगा।

आम चुनाव से 2019 के पहले स्मृति ने गौरीगंज के जामो रोड पर एक मकान किराये पर ले रखा था। उसी मकान में उनका कैम्प कार्यालय बनाया गया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अमेठी सांसद लोगों की जन समस्याओं को सुनने के लिए फिलहाल इसी कैंप कार्यालय का इस्तेमाल कर रही हैं। आमजन की समस्याओं का निस्तारण यहीं से करती हैं।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...