Home Breaking News Top News ऑक्सीजन संकट पर ऐक्शन में दिल्ली हाईकोर्ट, कहा- सप्लाई में रोकने वाले को फांसी पर लटका देंगे
Top Newsदिल्लीराष्ट्रीय न्यूज

ऑक्सीजन संकट पर ऐक्शन में दिल्ली हाईकोर्ट, कहा- सप्लाई में रोकने वाले को फांसी पर लटका देंगे

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर किसी ने भी ऑक्सीजन की सप्लाई में रुकावट डालेगा तो उसे हम फांसी पर लटका देंगे। कोर्ट ने शनिवार को कहा कि केंद्र, राज्य या स्थानीय प्रशासन में अधिकारी ऑक्सीजन सप्लाई में अड़चन डाल रहा है, तो हम उसे बख्शेंगे नहीं, उसे फांसी पर लटका देंगे।

जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस रेखा पल्ली की बेंच ने यह बात महाराजा अग्रसेन अस्पताल की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कही। दरअसल, महाराजा अग्रसेन अस्पताल ने कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों की सांसों पर आए संकट को देखते हुए जल्द-से-जल्द ऑक्सीजन दिलाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील राहुल मेहरा ने हाईकोर्ट से कहा कि जो कुछ भी चल रहा है, हम उसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं। हम ऑक्सीजन की आपूर्ति करेंगे, हालांकि, हम हवा से ऑक्सीजन नहीं बना सकते हैं। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि जिम्मेदारी उन पर भी आती है। इस दौरान हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने को कहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

घर बैठे देखें वेब सीरीज और फिल्में,लाइव टीवी चैनल्स भी।

नई दिल्ली । घर बैठे स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर वेब सीरीज,फिल्में...

बड़ी कंपनी के साथ आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का समझौता बहुत जल्द।

नई दिल्ली। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...