Home Breaking News Top News देशभर में शिवरात्रि की धूम, पीएम मोदी, राष्ट्रपति समेत इन दिग्गजों ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

देशभर में शिवरात्रि की धूम, पीएम मोदी, राष्ट्रपति समेत इन दिग्गजों ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

Share
Share

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का त्यौहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू मान्‍यताओं के अनुसार शिवरात्रि के दिन ही शिवजी का विवाह पार्वती के साथ हुआ था। शिवरात्रि के दिन भक्‍त शिवलिंग की पूजा-अर्चना करने का साथ साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक भी करते हैं।

महा शिवरात्रि के दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं । वहीं, महाशिवरात्रि के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने ट्विटर के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कोविंद ने लिखा, महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। देवी पार्वती और भगवान शिव के विवाह के पावन स्मरण स्वरुप मनाया जाने वाला यह उत्सव सम्पूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी हो।

“> पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं। हर-हर महादेव!

“> गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा,  समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें ऐसी कामना करता हूँ। ॐ नम: शिवाय।

“>

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...