Home Breaking News Top News धोनी पर बिहार में दर्ज हुआ मुकदमा, जानें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान पर क्या आरोप…
Top Newsस्पोर्ट्स

धोनी पर बिहार में दर्ज हुआ मुकदमा, जानें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान पर क्या आरोप…

Share
Share

DESK : बिहार के बेगूसराय कोर्ट में एक परिवाद दायर किया गया है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को अभियुक्त बनाया गया है। इस केस में धोनी के अलावे 7 अन्य लोगों के नाम अभियुक्तों में शामिल हैं। केस एक खाद विक्रेता ने दर्ज कराया है। मामला 30 लाख रुपये का चेक बाउंस हो जाने का है। केस सीजेएम की अदालत में दर्ज कराया गया है। सीजेएम ने यह केस एक अन्य कोर्ट में सुनवाई के लिए ट्रांसफर कर दिया है।
[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दायर परिवाद के मुताबिक वर्ष 2021 में डीएस इंटरप्राइजेज बेगूसराय नामक एजेंसी के साथ उर्बरक कंपनी ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया, नई दिल्ली ने अपने एक खास प्रोडक्ट की बिक्री के लिए करार किया। एजेंसी ने प्रोडक्ट के लिए कंपनी को 36.81 लाख का भुगतान किया। कंपनी ने एजेंसी को खाद तो भेज दिया लेकिन मार्केटिंग में सहयोग नहीं किया, जिसका वादा किया गया था। परिवाद में दावा किया गया है कि इस वजह से एजेंसी में माल फंस गया। एजेंसी के मालिक नीरज कुमार निराला ने कहा है कि कंपनी के असहयोग की वजह से उन्हें घाटा हुआ।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बाद में शिकायत करने पर कंपनी ने एजेंसी में फंसा खाद हुआ वापस ले लिया और बदले में 30 लाख का चेक दिया। मालिक ने जब चेक बैंक भेजा तो बाउंस हो गया। इसकी सूचना बार बार देने के बाद भी कंपनी के अधिकारी ध्यान नहीं दिया। एजेंसी मालिक के अधिवक्ता ने कंपनी को चेक बाउंस हो जाने का लीगल नोटिस भी भेजा पर, दुकानदार को राहत नहीं मिली। थक हारकर नीरज कुमार निराला कोर्ट की शरण में चले गए।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस केस में नीरज कुमार निराला की ओर से पूर्व क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ साथ कंपनी के सीईओ राजेश आर्य, स्टेट हेड अजय कुमार, मार्केटिंग हेड अर्पित दूबे, एमडी इमरान जफर, मार्केटिंग मैनेजर वंदना आनंंद और निदेशक महेन्द्र सिंह समेत 8 को अभियुक्त बनाया गया है

[ads4]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वादी नीरज कुमार निराला के अधिवक्ता संजय कुमार ने बताया है कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रुपम कुमारी की कोर्ट में केस दर्ज किया गया है। धारा 406, 120बी आईपीसी और एनआई एक्ट 138 के तहत सभी को अभियुक्त बनाया गया है। न्यायालय ने मामले को स्वीकार करते हुए केस को न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार मिश्रा के कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। अगली सुनवाई के लिए 28 जून की तारीख तय की गई है। केस में महेन्द्र सिंह धोनी का नाम आने से मामला सुर्खियों में है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

T20 वर्ल्ड कप: पीएम बोले – जहाँ जाते हैं भारतीय, गौरव बढ़ाते हैं

मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने T20 वर्ल्ड कप 2026...

T20 WC: सूर्यकुमार बोले- पावरप्ले ठीक चल रहा, संजू के लिए तिलक ड्रॉप नहीं

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 से पहले सूर्यकुमार यादव ने संजू...

CSK के लिए धोनी उपलब्ध, पर सीमित रोल – संजू सैमसन के आने से बदलाव

एमएस धोनी IPL 2026 के लिए CSK उपलब्ध हैं लेकिन सभी मैच...