Home Breaking News Top News बिहार में शराबबंदी के बीच जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
Top Newsबिहार

बिहार में शराबबंदी के बीच जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Share
Share

बिहार। शराबबंदी के बीच कैमूर में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में सदर थाना क्षेत्र के कुड़ासन गांव के 55 वर्षीय रामकेशी चंद्रवंशी व 20 वर्षीय लालमोहर बिंद तथा शिवपुरा गांव के 31 वर्षीय चंद्रिका पासवान शामिल हैं।

हालांकि पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि जरूर की है, लेकिन जहरीली शराब पीने से मौत होने के मुद्दे पर उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

शराब पीने से गंभीर रूप से पीड़ित कुड़ासन गांव के 25 वर्षीय धर्मेंद्र खरवार ने मीडिया को बताया कि सभी चार लोग गुरुवार की शाम में शराब पीए थे, जिससे उक्त तीनों लोगों की मौत हो गई और वह बीमार है। शुक्रवार की सुबह में लालमोहर की मौत हुई।

उसके बाद चंद्रिका व रामकेशी की मौत हो गई। उसने बताया कि लालमोहर की मौत के बाद उसके शव को लेकर परिजन व ग्रामीण दाह-संस्कार करने के लिए चले गए। धर्मेंद्र का इलाज भभुआ शहर के डॉ. विनोद कुमार की निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है।

जानकार सूत्र बताते हैं कि पुलिस लालमोहर के शव को लाने के लिए निकल चुकी है। उसके शव का भी पोस्टमार्टम कराना है। इधर, एसपी राकेश कुमार ने बताया कि तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है।

घटना की जांच के लिए सदर एसडीओ जन्मेजय शुक्ला, एसडीपीओ सुनीता कुमारी व सदर थानाध्यक्ष रामानंद मंडल को भेजा गया है।कुड़ासन गांव में तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उनकी मौत के कारणों का पता चलेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...

बिहार में स्कूल-मंदिर के पास मांस-मछली बिक्री पर बैन: “बच्चों में हिंसक प्रवृत्ति रोकने के लिए”

बिहार सरकार ने शैक्षिक और धार्मिक संस्थानों के पास मांस-मछली की खुली...

2016 की पूर्ण शराबबंदी पर फिर बहस: NDA सहयोगी बोले—इम्प्लीमेंटेशन फेल, राजस्व नुकसान बढ़ रहा

बिहार में 2016 से लागू पूर्ण शराबबंदी पर NDA सहयोगियों ने मुख्यमंत्री...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...