Home Breaking News Top News महाराष्ट्र के बाद अब लखनऊ में शरजील उस्मानी के खिलाफ दर्ज हुआ FIR
Top Newsउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र के बाद अब लखनऊ में शरजील उस्मानी के खिलाफ दर्ज हुआ FIR

Share
Share

लखनऊ। शरजील उस्मानी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में विवादास्पद भाषण के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। उस्मानी ने महाराष्ट्र के पुणे में एल्गार परिषद के कार्यक्रम में विवादास्पद भाषण दिया था। उस्मानी के भाषण के वीडियो पर अनुराग सिंह नाम के एक शख्स ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसे यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था।

बता दें कि उस्मानी 30 जनवरी को पुणे के गणेश कला क्रीडा मंच में आयोजित एल्गार परिषद कार्यक्रम में शामिल हुआ था। उसने हिंदू समुदाय के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठी। महाराष्ट्र पुलिस ने भी विवादित भाषण देने के मामले में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उस्मानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...