Home Breaking News Top News अमेरिका : बाइडेन ने की एक खरब 90 अरब डॉलर के कोरोना राहत पैकेज की घोषणा
Top Newsअंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका : बाइडेन ने की एक खरब 90 अरब डॉलर के कोरोना राहत पैकेज की घोषणा

Share
Share

नई दिल्ली। अमेरीका के निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने एक खरब 90 अरब डॉलर के कोरोना वायरस आपात राहत पैकेज की घोषणा की है। बाइडेन के इस प्रोत्‍साहन पैकेज का उद्देश्‍य बिगड़ती अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार लाना और महामारी से हुए नुकसान की भरपाई करना है।

बता दें कि इस पैकेज को कोविड के बढ़ते मामलों से संघर्ष करने वाले परिवारों, व्‍यापारियों और स्‍थानीय सरकारों के लिए संघीय सहायता में अधिक राशि देने के लिए तैयार किया गया है। बाइडेन की इस योजना में अमरीकी परिवारों को प्रत्‍यक्ष भुगतान की नई राशि, स्‍कूलों को सुरक्षित खोलने के लिए धनराशि देना और राष्‍ट्रीय वैक्‍सीन कार्यक्रम में तेजी लाना शामिल है।

बाइडेन ने 20 जनवरी को कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहले 100 दिनों में 10 करोड़ वैक्‍सीन दिये जाने का लक्ष्‍य तय किया है। अमरीका सरकार ने आपात उपयोग के लिए दो अलग-अलग वैक्‍सीन की मंजूरी दी है। दोनों वैक्‍सीन अलग-अलग  दी जाएंगी। अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्‍सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...