Home Breaking News Top News बिग बॉस 14 की कंटेस्टेट सोनाली फोगाट के घर हुई चोरी, लाखों की नकदी ले गए चोर
Top Newsदिल्ली

बिग बॉस 14 की कंटेस्टेट सोनाली फोगाट के घर हुई चोरी, लाखों की नकदी ले गए चोर

Share
Share

दिल्ली। बिग बॉस 14 की कंटेस्टेट और भाजपा नेता सोनाली फोगाट के घर में चोरी हो गई जिसमें उनका लाखों का सामान निकल गया। बताया गया है कि चोर ताले तोड़कर घर में घुसे और लाखों रूपये कि नकदी, ज्वलैरी, लाइसेंसी रिवॉलवर आदि साथ ले गए।

सोनाली फोगाट ने चोरी की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर एक्सपर्ट टीम भी साथ थी। मामले की जांच अभी चल रही है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।

सोनाली ने अपनी शिकायत में बताया कि 9 फरवरी को हिसारे के अपने घर में ताला लगाकर चंडीगढ़ गई थीं, जब वह लौटी तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि ताला टूटा देखकर वो दंग रह गईं और जब अंदर जाकर देखा तो उनका लाखों का सामन गायब था।

उन्होंने कहा चोर सोने चांदी के गहने, नकदी, घड़िया , लाइसेंसी रिवॉलवर जिसमें 8 गोलियां लोड थी, ले गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो घर का बाकी सामान चेक करके लिस्ट बनाकर उन चीज़ों के बारे में बताएगी जिन्हें चोर ले गए हैं। सोनाली फोगाट ने बताया कि घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है लेकिन चोर उसका डीवीडी भी साथ ले गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...