Home Breaking News Top News बुलंदशहर : कैमरे में कैद हो गए 20 हजार रूपये रिश्वत लेते दरोगा जी, वीडियो वायरल
Top Newsउत्तर प्रदेशजुर्म

बुलंदशहर : कैमरे में कैद हो गए 20 हजार रूपये रिश्वत लेते दरोगा जी, वीडियो वायरल

Share
Share

बुलंदशहर। थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव सठला में एक थाने पर तैनात दरोगा का 20 हजार रुपये रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी मामले का निपटारा कराने के नाम पर दरोगा ने यह रिश्वत ली है।  एसएसपी ने मामले की जांच बैठा दी है।

बता दें कि थाना बीबी नगर के गांव सठला निवासी रश्मि शर्मा की गांव में ही आटा चक्की है। रश्मि ने बताया कि पिछले साल उनकी आटा चक्की पर बिजली विभाग की टीम पहुंची और बिजली का बकाया बिल बताकर कनेक्शन काटने की कोशिश करने लगे, जिसे लेकर उनका झगड़ा हो गया था। मामले में जेई ने उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

वहीं, रश्मि शर्मा के पति देवेंद्र गौड़ ने बताया कि, एक दिन थाने से एक दारोगा जांच के लिए आया और सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उनका शस्त्र लाइसेंस तक निरस्त कराने की बात कही। साथ ही दरोगा ने ऐसा न करने की एवज में 20 हजार रुपये की मांग की जो रुपये उन्हें दे भी दिए। हालांकि घर पर लगे सीसीटीवी में रुपये लेते हुए वीडियो भी बन गया। देवेंद्र ने बताया कि रुपये लेने के बावजूद दरोगा ने किसी भी तरह की मदद नहीं की और उल्टा अब और रुपये की मांग कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...