Home Breaking News Top News अजमेर में चोरों ने कैनरा बैंक का ATM उखाड़ा, किशनगढ़ के जंगल में पड़ा मिला
Top Newsराजस्थान-News

अजमेर में चोरों ने कैनरा बैंक का ATM उखाड़ा, किशनगढ़ के जंगल में पड़ा मिला

Share
Share

अजमेर। पिछले कई महीनों से एटीएम मशीनों को बदमाशों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है अधिकतर मामलों में देखा गया है चोर, एटीएम के स्थित होने वाली जगह पर वारदात को अंजाम देने के बजाय उसे तोड़कर उठा ले जाने के तरीके को ज्यादा अपना रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला अब अजमेर के आदर्श नगर से सामने आया है,  रात में चोर कैनरा बैंक का ATM उखाड़ कर ले गए।

बाद में एटीएम मशीन किशनगढ़ जयपुर हाईवे के पास सामरिया हरडा के जंगल में मिली। हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है, जिसमें तीन चोर इस घटना को अंजाम देते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि, ATM में 22 हजार 900 रुपए की नकदी थी। वन विभाग की सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, घटना अजमेर के आदर्श नगर स्थित शालीमार कॉलोनी की है, जहाँ पर कैनरा बैंक का ATM लगा हुआ था। सीसीटीवी के मुताबिक तीन युवकों ने एटीएम को उखाड़ा और बोलेरो में ले गए। साथ ही जब मामले में जांच हुई तो बुधवार सुबह किशनगढ़ जयपुर हाईवे के पास सामरिया हरडा के जंगल में वन विभाग के कर्मचारी गए तो वहां ATM बिखरा पड़ा मिला।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...