Home Breaking News Top News Job in Railway : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान कहा – 1.40 लाख भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही
Top Newsलाइफस्टाइल

Job in Railway : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान कहा – 1.40 लाख भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही

Share
Share

DESK : सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि रेलवे ने 2014 से 2022 के दौरान कुल मिलाकर करीब 3.50 लाख लोगों को रोजगार दिया है तथा अभी 1.40 लाख लोगों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2014 से 2022 के बीच रेलवे ने 3,50,204 लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लाख लोगों को रोजगार देने की जो प्रतिबद्धता जतायी है, उसमें भी रेलवे की अहम भूमिका होगी और वह 1.40 लाख लोगों को नौकरियां देगा। उन्होंने कहा कि रेलवे इस साल 18 हजार नौकरियों की पेशकश कर चुका है।

ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रेल मंत्री ने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि वहां विगत में कई परियोजनाओं की घोषणा की गई थी लेकिन रेलवे के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे जमीन नहीं मिल सकी है। उन्होंने पिछली घोषणाओं पर तंज करते हुए कहा, ”कुछ लोग घोषणा करते हैं, कुछ लोग काम करते हैं… हम बातें नहीं, काम करने में विश्वास करते हैं।” वैष्णव ने कहा कि राज्य में जमीन मिलते ही परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे ऐसा विभाग है जिसमें ‘सबका प्रयास’ की जरूरत है और राज्यों की ओर से सहयोग काफी अहम है।[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कोलकाता मेट्रो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में वहां विस्तार की गति काफी धीमी थी लेकिन अब हर पांच-छह महीने में एक नया खंड चालू हो रहा है। रेल मंत्री ने समर्पित माल ढुलाई गलियारा (डीएफसी) का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक इसमें 1300 किलोमीटर हिस्सा चालू हो गया है जबकि 2014 तक इसमें कोई खास प्रगति नहीं हुई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Bedtime Routine: बच्चे रात को ये 8 चीजें बिल्कुल अवॉइड करें

Bedtime Routine पीडियाट्रिक डॉक्टर के अनुसार बच्चे सोने से पहले स्क्रीन टाइम,...

2026 ग्लो ट्रेंड: ये 5 जापानी चीजें स्किन को 10 साल जवान दिखाएंगी?

जापानी स्किनकेयर के 5 सुपर इंग्रीडिएंट्स – राइस कोजिक एसिड, ग्रीन टी,...

सहरी के 5 आसान हैदराबादी रेसिपी: हल्की-हेल्दी, वजन भी कंट्रोल रहेगा!

रमजान 2026 सहरी के लिए हैदराबादी होममेकर आयशा सुल्ताना की 5 हेल्दी...

Chhatrapati Shivaji Maharaj के समुद्र किलों का रहस्य: कौन सा किला आज भी दुश्मन को डराता है?

Chhatrapati Shivaji Maharaj के महाराष्ट्र के 7 प्रमुख सागरी किले – सिंधुदुर्ग, विजयदुर्ग,...