Home Breaking News Top News CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं की स्थगित
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं की स्थगित

Share
Share

नई दिल्ली।  देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए CBSE बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई हैं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल के लिए टाल दी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

सरकारी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने देशभर में अगले महीने निर्धारित सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के बारे में विचार किया। कई राज्‍यों ने कोविड के बढते मामलों के मद्देनजर सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है।

10वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार  किए गए मापदंड के आधार पर तैयार किए जाएंगे। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बाद में  होंगी।  बोर्ड 1 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा। परीक्षाओं की शुरुआत से पहले कम से कम 15 दिनों का नोटिस दिया जाएगा. ये जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने दी है।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...