Home Breaking News Top News चेन्नई कस्टम को मिली बड़ी कामयाबी, जब्त किया 5.1 करोड़ का ड्रग्स
Top News

चेन्नई कस्टम को मिली बड़ी कामयाबी, जब्त किया 5.1 करोड़ का ड्रग्स

Share
Share

नई दिल्ली। चेन्नई कस्टम डिपार्टमेंट की एयर कार्गो कस्टम टीम ने कार्गो टर्मिनल पर दोहा भेजे जा रहे 7 पार्सल को जब्त किया है। जिनमें काफी मात्रा में ड्रग्स छुपाकर भेजी जा रही थी। कस्टम के अनुसार बरामद हुए ड्रग्स की कुल कीमत 5.1 करोड़ रुपये है।

दिल्ली से कस्टम प्रवक्ता के अनुसार चेन्नई कस्टम अधिकारियों को इस पार्सल के बारे में सूचना मिली थी। मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए कस्टम अधिकारियों ने जब इन सात पार्सल को खोलकर देखा, तो इसके अंदर से 55 वेइंग मशीन बरामद हुई जो आमतौर पर अन्य मशीनों से काफी भारी लग रही थी।

शक के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने जब इन वेइंग मशीन को खोलकर देखा तो इनमे से 44 किलो हशीश, 700 ग्राम मैथाफेटमाइन और 1620 प्रेगाबलिन कैप्सू  बरामद हुई। बरामद हुए कुल ड्रग्स की कीमत 5.1 करोड़ रुपए है।

इस मामले में कस्टम अधिकारियों ने बरामद हुए सभी ड्रेस को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर लिया है. वहीं इस पार्सल को भेजने वाले एक एक्सपोर्टर और कस्टम हाउस के एजेंट को भी गिरफ्तार किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...