Home Breaking News Top News ऊधमसिंह नगर में खुलेगा बाल मित्र थाना, बच्‍चों को म‍िलेगा बेहतर माहौल
Top Newsउत्तराखंड

ऊधमसिंह नगर में खुलेगा बाल मित्र थाना, बच्‍चों को म‍िलेगा बेहतर माहौल

Share
Share
रुद्रपुरकानून के दायरे में फंसे बच्चों को भी अब बेहतर माहौल मिल सकेगा। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस विशेष प्रयास कर रही है। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर या रुद्रपुर कोतवाली में से किसी एक स्थान पर जल्द बाल मित्र थाना खोला जाएगा। ताकि बाल अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही बच्चों को भयमुक्त वातावरण दिया जा सके। महकमे ने इस बाबत तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने की प्रक्रिया के तहत कई मामलों में कानून के दायरे में बच्चे भी फंस जाते हैं। इनमें वारदात में शामिल बच्चों के साथ ही लावारिस या गुमशुदा बच्चे होते हैं। ऐसे में उन्हें भी कोतवाली या फिर चौकी में रखना पुलिस की मजबूरी हो जाती है। इसके कारण उनकी मनोदशा पर बुरा असर पड़ता है।
इसे देखते हुए राज्य के सभी जिलों में बाल मित्र थाने खोले जाने की कवायद शुरू हुई है। देहरादून के डालनवाला में ऐसा थाना खुल चुका है। अब ऊधमङ्क्षसह नगर में भी पुलिस महकमे ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। काशीपुर व रुद्रपुर में से किसी एक स्थान पर निर्णय होना बाकी है। निर्णय होते ही कुछ सप्ताह में बाल मित्र थाना खुल जाएगा। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...