Home Breaking News Top News फिर से पैर पसारने लगा कोरोना, वैक्सीनेशन की रफ्तार को दोगुना करेगी सरकार
Top Newsदिल्लीराज्यराष्ट्रीय न्यूज

फिर से पैर पसारने लगा कोरोना, वैक्सीनेशन की रफ्तार को दोगुना करेगी सरकार

Share
Share

देश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी देखी गई है। इस वजह से टीकाकरण की गति बढ़ाए जाने की चर्चा की जाने लगी है। एक अधिकारी की मानें तो केंद्र सरकार अगले चार से छह हफ्तों में वैक्सीनेशन की दर 5 लाख प्रति दिन ले जाने की योजना बना रही है।

सरकार देश में 200 जगहों पर रोजाना किए जा रहे टीकाकरण की संख्या को दोगुना तक बढ़ा सकती है। सरकार यह कदम तब उठा रही है, जब अगले महीने से 50 साल से ऊपर उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी चल रही है। जब से कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई है, तब से अब तक सिर्फ हेल्थवर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स का ही टीकाकरण किया जा रहा है।

कोरोना वायरस से संबंधी मामलों पर बनाए गए नेशनल टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा, ”अभी सॉफ्टवेयर के फंक्शन को चेक करने का काम किया जा रहा था। अब यह साबित हो गया है कि सॉफ्टवेयर लोड को संभालने में सक्षम है, तो जल्द ही संख्या को बढ़ाया जा सकता है।’

टीकाकरण को बढ़ाए जाने के पीछे माना जा रहा है कि भारत में कोरोना की नई लहर ने दस्तक दे दिया है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर आधिकारिक रूप से साफ नहीं किया गया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मामलों में तेजी आई है। एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर डेढ़ लाख के पार पहुंच गई है। रविवार तक लगातार पांच दिनों तक कोरोना के रोजाना सामने आने वाले मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सीए की परीक्षा में अंकिता रानी ने रांची में हासिल किया तीसरा स्थान।

चान्हो (रांची) । सीए परीक्षा के घोषित परिणाम में चान्हो प्रखंड के...

हाईवे पर इंडिको कार में अचानक लगी आग।

जलकर हुई राख,सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड। छतरपुर (मप्र)...

बागेश्वर धाम पर देश दुनिया से आये भक्तों और संतो के साथ फूल व गुलाल की होली।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के बागेश्वर धाम गढ़ा में होली पर्व...

होली के देशी रंग में डूबे विदेशी पर्यटक।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के खजुराहो में सुबह से ही विदेशी...