Home Breaking News Top News बिहार बोर्ड 9वीं वार्षिक परीक्षा दो पालियों में होगी, ये है शेड्यूल
Top Newsबिहारराज्यराष्ट्रीय न्यूज

बिहार बोर्ड 9वीं वार्षिक परीक्षा दो पालियों में होगी, ये है शेड्यूल

Share
Share

बिहार बोर्ड ने नौंवी वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम (शेड्यूल) जारी कर दिया है। मैट्रिक के सेंटअप परीक्षा की तरह नौंवी वार्षिक परीक्षा ली जायेगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी। दोनों पालियों में 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने को दिया जायेगा।

प्रथम पाली सुबह 9.30 से 12.45 बजे तक और दूसरी पाली 1.45 से पांच बजे तक ली जायेगी। विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा प्रथम पाली में 9.30 से 12.15 बजे तक ली जायेगी। हर दिन दो विषयों की परीक्षा होगी। परीक्षा 26 फरवरी से तीन मार्च तक चलेगी। बीच में 27 और 28 फरवरी को परीक्षा नहीं होगी।

ज्ञात हो कि 24 फरवरी को मैट्रिक परीक्षा समाप्त होगी। इसके बाद तमाम शिक्षकों को वीक्षण कार्य से मुक्त किया जायेगा। 25 को सभी शिक्षक अपने स्कूल में योगदान देंगे। इसके दूसरे दिन से नौंवी वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा के दिन सभी परीक्षार्थी को 8.45 बजे प्रवेश मिलेगा। 9.20 मिनट के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र बिहार बोर्ड द्वारा सोमवार को भेजा गया है।

ये हैं परीक्षा कार्यक्रम 
तिथि         –         प्रथम पाली       –     द्वितीय पाली 
26 फरवरी      –        विज्ञान        –         गणित
01 मार्च      –         सामाजिक विज्ञान  –      अंग्रेजी
02 मार्च       –        मातृभाषा         –     द्वितीय भारतीय भाषा
03 मार्च     –         ऐच्छिक विषय

नोट:-     दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए 26 फरवरी को विज्ञान के स्थान पर संगीत विषय की परीक्षा प्रथम पाली में ली जायेगी। वहीं द्वितीय पाली में गणित के स्थान पर गृह विज्ञान विषय की परीक्षा ली जायेगी

ऐच्छिक विषय –  ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य, संगीत ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...

डिस्ट्रिक लैंड सेल में जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा मामलों की सुनवाई शुरू।

धनबाद । झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) द्वारा 18.09.2025...

धनबाद जिला अंतर्गत शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक नव नामांकन हेतु तकनीकी दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न।

धनबाद । ​उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार, धनबाद जिला...