Home Breaking News Top News बिहार:हादसे में दो भाइयो की मौत,मैट्रिक परीक्षा देकर लौट रहे थे दोनों
Top Newsबिहार

बिहार:हादसे में दो भाइयो की मौत,मैट्रिक परीक्षा देकर लौट रहे थे दोनों

Share
Share

बिहार। सड़क हादसे में बोधगया प्रोजेक्ट कन्या स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परीक्षा खत्म होने के बाद एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर बोधगया से बहेराडीह गांव (मोहनपुर) लौट रहे थे। इसी क्रम में बसाढ़ी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो के साथ जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक पर सवार दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों में गौतम कुमार और विक्की कुमार शामिल हैं। मृतक दोनों सहोदर भाई थे।

मिली जानकारी के अनुसार विक्की छोटे भाई गौतम को बोधगया प्रोजेक्ट कन्या स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा दिलाकर घर वापस हो आ रहा था जबकि बाइक पर सवार एक अन्य परीक्षार्थी विकास कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। विकास को गया मगध मेडिकल भेजा गया। सभी मोहनपुर थाना के बहेराडीह गांव के रहने वाले हैं।

इस दौरान दुसरी बाइक भी चपेट में आ गया, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गया मगध मेडिकल भेज दिया गया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने बोधगया-मोहनपुर सड़क को जाम कर दिया है। थानेदार मितेश कुमार ने बताया कि घायलों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। ऑटो को जब्त कर लिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...

बलियापुर के स्कूल में MDM बनाते समय गैस सिलेंडर में भड़की आग

बलियापुर (धनबाद): हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग।...