Home Breaking News Top News गाजीपुर बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान, NH-24 की दोनों सड़कें बंद
Top News

गाजीपुर बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान, NH-24 की दोनों सड़कें बंद

Share
Share

तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद कराने की मांग लेकर 2 महीने से भी अधिक दिन से चल रहा धरना प्रदर्शन शनिवार को 66वें दिन में प्रवेश कर गया है। गणतंत्र दिवस पर राजधानी में मचे उपद्रव और शुक्रवार को सिंघु बॉर्डर पर हुए बवाल के बाद प्रदर्शनकारियों में अब डर का माहौल है। पुलिस की ओर से तीन तरफ से घेर लिए जाने के बाद अब हालात ऐसे बन गए हैं कि प्रदर्शनकारी यहां से भागने लगे हैं। शुक्रवार शाम को काफी लोग नरेला के रास्ते जाते हुए दिखे। सामान लादकर दो ट्रक उन्होंने नरेला की ओर खड़े कर दिए हैं। यह सब शुक्रवार को पुलिस पर किए गए हमले के बाद का माहौल है।

इस बीच पंजाब और हरियाणा से सिंधु बॉर्डर पर आ रहे किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा निर्णल लिया है। इसके तहत दिल्ली की सीमा में प्रदर्शनकारियों के प्रवेश को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर भी सड़क खोदी जा रही है। इसके लिए जेसीबी की मदद ली गई है।

बताया जा रहा है कि अगले कुछ घंटों के दौरान सड़क पर गड्ढा कर दिया जाएगा, जिसके बाद प्रदर्शनकारी अपने वाहनों के जरिये यहां पर नहीं  आ सकेंगे। वहीं, गांव वालों को प्रदर्शन स्थल की ओर जाने से रोकने के लिए सिंघु बॉर्डर से 2 किलोमीटर पहले भारी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान मौजूद हैं।

शनिवार दोपहर में हालात के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद और गाजीपुर के बीच नेशनल हाई-वे के दोनों ओर का रास्ता बंद कर दिया  है। यह जानकारी दिल्ली यातायात विभाग ने दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...