Home Breaking News Top News डीआरडीओ ने स्‍मार्ट एंटी एयरफील्‍ड वेपन का किया सफल परीक्षण, जानिए, कितनी है मारक क्षमता ?
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

डीआरडीओ ने स्‍मार्ट एंटी एयरफील्‍ड वेपन का किया सफल परीक्षण, जानिए, कितनी है मारक क्षमता ?

Share
Share

नई दिल्ली।  डीआरडीओ ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डीआरडीओ ने बृहस्पतिवार को स्वदेशी हॉक आई विमान से स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन (सॉ) का सफल परीक्षण किया है।

डीआरडीओ द्वारा अब तक किए गए सफल परीक्षणों की श्रृंखला में एसएएडब्‍ल्‍यू का यह 9वां परीक्षण था। यह एक टेक्‍स्‍ट बुक परीक्षण था, जिसने अपने सभी लक्ष्‍य हासिल किए। बालासोर स्थित अंतरिम परीक्षण अड्डे (आईटीआर) पर स्‍थापित टेलीमीट्री और ट्रैकिंग प्रणाली ने इस मिशन के सभी दृश्‍यों को कैमरे में कैद किया।

“> स्‍मार्ट एंटी एयरफील्‍ड वेपन का डिजाइन और विकास डीआरडीओ के हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआई) द्वारा स्‍वेदशी तौर पर किया गया है। यह 125 किलो ग्राम वजन श्रेणी का स्‍मार्ट वेपन है जो कि स्‍थल पर शत्रु की एयरफील्‍ड सम्‍पत्तियों जैसे रेडार, बंकर, टैक्‍सी ट्रैक और रनवे को 100 किलोमीटर की दूरी से निशाना बना सकता है। डीआरडीओ के अध्‍यक्ष एवं डीडीआरएंडडी के सचिव डॉ. जी. सतीश रेड्डी ने इस सफल परीक्षण में शामिल टीम को उसकी सफलता पर बधाई दी।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...