Home Breaking News Top News फेसबुक पर दोस्ती कर लाखों का किया फ्रॉड, छतरपुर से 2 नाजीरियन गिरफ्तार
Top Newsदिल्ली

फेसबुक पर दोस्ती कर लाखों का किया फ्रॉड, छतरपुर से 2 नाजीरियन गिरफ्तार

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दो नाइजीरियन युवकों को ऑनलाइन फ्रॉड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी एक लड़की की शिकायत पर हुई थी, जिसने बताया की फेसबुक पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी और सरप्राइज गिफ्ट खरीदने की बात कह कर डीटेल ले ली और अकाउंट से लाखों रूपये उड़ा लिए।

पीड़ित लड़की के मुताबिक उसकी मां के जन्मदिन पर सरप्राइज गिफ्ट खरीदने की बात आरोपी ने की, जिसे भेजने के लिए लड़की ने आरोपी की अपने का घर का पता बताया। एक दिन पीड़िता को जान्हवी शर्मा के नाम से फोन आया और वह लड़की अपने आप को कस्टम विभाग की बता रही थी। जान्हवी ने पीड़िता को गिफ्ट आने की बात कही और उस पर लगने वाले 37 हजार कस्टम ड्यूटी भरने की बात कही। लड़की ने आरोपी द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट में रूपये ट्रांसफर कर दिए। थोड़ी देर बाद पीड़िता के पास फिर से फोन आया और कहा गया कि इसमें काफी कैश व ज्लैलरी है तो उसे 3 लाख 65 हजार रूपये पे करना है। पीड़िता ने भी पैसे ट्रांसफर कर दिए। तीसरी बार जब फिर से पीड़िता के पास पेनाल्टी के तौर पर 5 लाख रूपये अधिक जमा करने को कहा तो पीड़ित लड़की को ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ित लड़की ने जब ठगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई तो पीड़िता के पास से मिले आरोपी की बैंक डिटेल से लिंक मोबाइल नंबर का पता चला। जिसके बाद पुलिस को आरोपी दिवस राईमल का सुराग मिला और पता चला की उसने एक इस्तेमाल हुई कार खरीदी है। इसके बाद पुलिस ने अथॉरिटी से कार के पहले मालिक का पता निकाला और उसे कार डीलर की जानकारी हासिल की। जानकारी हाथ लगते ही पुलिस ने राईमल को छतरपुर स्थित ठिकाने पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...