Home Breaking News Top News किसान ने खरीदा 30 करोड़ का हेलिकॉप्टर, कहा- बिजनेस के लिए करनी पड़ती है यात्रा
Top Newsमहाराष्ट्र

किसान ने खरीदा 30 करोड़ का हेलिकॉप्टर, कहा- बिजनेस के लिए करनी पड़ती है यात्रा

Share
Share

महाराष्ट्र।भिवंडी के एक किसान ने अपने लिए हेलिकॉप्टर खरीदा है। दरअसल पेशे से किसान जनार्दन भोईर ने डेयरी का काम शुरू किया है, इसी कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए उसने हेलिकॉप्टर खरीद लिया। इस हेलीकॉप्टर की कीमत 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

जनार्दन को अपने दूध के कारोबार को देशभर में फैलाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में कई बार जाना होता है। ऐसे में आने-जाने की परेशानी से बचने के लिए उन्होंने ये हेलिकॉप्टर खरीद लिया।

जनार्दन ने  बताया कि उन्हें अपने डेयरी व्यवसाय के लिए अक्सर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात जाना पड़ता है। चूंकि कई स्थानों पर हवाई अड्डों की सुविधा नहीं है, इसलिए उनका काफी समय यात्रा में जाता था। उन्होंने एक दोस्त के सुझाव पर हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला किया।

हेलीकॉप्टर को जनार्दन के गांव में ट्रायल के लिए भेजा गया था। यहां जनार्दन ने ग्राम पंचायत सदस्यों को अपने हेलीकॉप्टर में सवारी भी कराई। उन्होंने 2.5 एकड़ जमीन पर एक सेफ्टी वाल के साथ एक हेलीपैड बनाने की व्यवस्था की है। हेलीकॉप्टर के लिए एक गैरेज, एक पायलट रूम और एक तकनीशियन रूम भी होगा।

जनार्दन ने कहा कि हेलीकॉप्टर की डिलीवरी 15 मार्च को उनके पास की जाएगी। बता दें कि जनार्दन के पास कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की संपत्ति है। खेती और डेयरी के व्यवसाय के साथ-साथ जनार्दन का रियल एस्टेट का बिजनेसभी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

पुणे एयरपोर्ट पर आया ‘ह्यूमनॉइड’ ट्रैवल गाइड: मिलिए Spaceo M1 से, 8–10 दिन का ट्रायल शुरू

पुणे एयरपोर्ट के Arrivals में AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट Spaceo M1 का 8–10...

महाराष्ट्र ने मुस्लिमों का 5% आरक्षण रद्द किया: 2014 GR खत्म, बॉम्बे HC स्टे का असर

महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़े वर्ग (SEBC) के तहत मुस्लिम समुदाय के...