Home Breaking News Top News पिता बना हैवान, चार नाबालिग समेत 5 बेटियों का किया यौन शोषण
Top Newsउत्तराखंड

पिता बना हैवान, चार नाबालिग समेत 5 बेटियों का किया यौन शोषण

Share
Share

उत्तराखंड। कोटाबाग से 70 किमी दूर अमगढ़ी गांव से भागी पांच बेटियों ने पिता पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। बेटियों का आरोप है कि पिता शराब के नशे में लंबे समय से शोषण कर रहा है।

इससे परेशान होकर वह घर से भाग निकलीं। कालाढूंगी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला राजस्व पुलिस को सौंपा है।

कालाढूंगी थाना एसओ दिनेशनाथ महंत ने बताया कि कोटाबाग ब्लॉक मुख्यालय के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है।

महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से भंडारपानी के पांच बहनें मिलीं, जिनमें एक बालिग और चार नाबालिग थीं। यह सभी अपने घर से भागी थीं और बेहद डरी सहमी थीं।

एसओ ने बताया कि लड़कियों ने अपने पिता पर उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इनकी तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्चों को नारी निकेतन भेज दिया गया है।

संबंधित पटवारी क्षेत्र को सूचना दे दी गई है। वहीं अमिता लोहनी ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद कालाढूंगी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

कालाढूंगी थाना क्षेत्र में यौनशोषण का मामला आया है। मुकदमा दर्ज कर मामला राजस्व क्षेत्र का होने से केस राजस्व पुलिस को भेजा जा रहा है। आरोपों की जांच की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...