Home Breaking News Top News भारत में पहला CNG ट्रैक्टर लांच, जानिए क्या हैं खासियतें ?
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

भारत में पहला CNG ट्रैक्टर लांच, जानिए क्या हैं खासियतें ?

Share
Share

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को दिल्ली में देश का पहला सीएनजी चालित ट्रैक्टर लॉन्च किया। इससे प्रदूषण कम होगा और डीजल के मुकाबले खर्च कम आएगा। यह ट्रैक्‍टर जल्‍द ही बाजार में उपलब्‍ध हो जाएगा। लॉन्च के मौके पर गडकरी के अलावा धर्मेन्‍द्र प्रधान, जनरल वीके सिंह और पुरुषोत्‍तम रुपाला आदि मौजूद रहे।

सड़क परिवहन मंत्रालय ने सीएनजी ट्रैक्‍टर के लिए मानक तय कर दिए हैं। मानक के अनुसार ट्रैक्‍टर बाजार में उपलब्‍ध होंगे। ट्रैक्टर में सीएनजी किट लगाई जाएगी, जिससे खेती पर आने वाले खर्च को कम किया जा सकेगा। ट्रैक्टर अन्य सीएनजी वाहनों की तरह स्टार्ट डीजल से होगा, लेकिन बाद में सीएनजी से चलेगा। गडकरी ने कहा कि सीएनजी किट मेक इन इंडिया के तहत बनाने की तैयारी है। उन्‍होंने कहा कि कृषि में इस्‍तेमाल होने अन्‍य उपकरणों को भी बायोसीएनजी में कनवर्ट करने की योजना है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार लागत को कम करके किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण भारत में रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे किसान केवल ईंधन लागत में सालाना 1 लाख रुपये से अधिक की बचत कर सकेंगे।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...