Home Breaking News Top News तृणमूल के चार हैवीवेट नेता आज थाम सकते हैं भाजपा का दामन, नई दिल्ली के लिए हुए रवाना
Top News

तृणमूल के चार हैवीवेट नेता आज थाम सकते हैं भाजपा का दामन, नई दिल्ली के लिए हुए रवाना

Share
Share

बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस के चार हैवीवेट नेता आज नई दिल्ली में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक चारों नेता विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इनमें हाल में इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी, विधायक व बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष दिगंवत जगमोहन डालमिया की बेटी वैशाली डालमिया, विधायक प्रबीर घोषाल तथा हावड़ा नगर निगम के पूर्व मेयर रथीन चक्रवर्ती शामिल हैं।

बताते चलें कि शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास हुए बम विस्फोट की घटना के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना दो दिवसीय बंगाल दौरा रद कर दिया है। शाह का 30 व 31 जनवरी को बंगाल दौरे में चुनावी कार्यक्रम था। इसमें तृणमूल कांग्रेस के कई  हैवीवेट नेताओं के भाजपा में शामिल होने की बात थी। लेकिन खबर है कि शाह का बंगाल द्वारा रद होने के बाद ये चारों नेता विमान से दिल्ली जा रहे हैं। आज ही ये लोग दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भगवा दल का दामन थाम सकते हैं। बताते चलें कि इससे पहले कद्दावर नेता सुवेदु अधिकारी सहित सात तृणमूल विधायकों ने पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान मेदिनीपुर में सभा में भाजपा में शामिल हो गए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...