Home Breaking News Top News हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर बीपीएल परिवार करा सकेगा घर की मरम्मत
Top Newsहरियाणा

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर बीपीएल परिवार करा सकेगा घर की मरम्मत

Share
Share

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गुरु रविदास जयंती पर राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। डा. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना का लाभ अब सभी बीपीएल  परिवारों को मिलेगा। अभी तक यह लाभ केवल अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों को ही मिल रहा था।

योजना के तहत घर की मरम्मत के लिए वित्तीय सहायता 50 हजार रुपये की जगह 80 हजार रुपये मिलेगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति को उत्पीड़न के मामले में दी जाने वाली कानूनी सहायता को 11 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने निवास पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की 644वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यह घोषणाएं की। इस दौरान बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह उनके साथ थे। इस दौरान सभी 22 जिलों में एक साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जिनसे सीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े।

प्रदेश में फिलहाल 65 लाख परिवारों में से 54 लाख के पीपीपी कार्ड बन चुके हैं। शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

‘मोदी जी जवाबदेह हो’: राहुल ने हरियाणा फैक्ट्री विजिट से खोला टेक्सटाइल संकट का राज

राहुल गांधी ने हरियाणा की गारमेंट फैक्ट्री विजिट कर 50% अमेरिकी टैरिफ...

हरियाणा में दहशत: अंबाला के स्कूलों पर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-SHO बोले- कुछ नहीं मिला!

हरियाणा के अंबाला में 3 स्कूलों को बम धमकी ईमेल मिले- रिवरसाइड...