Home Breaking News Top News इजरायली दूतावास के पास ब्लॉस्ट के बाद एक्शन में गृह मंत्रालय, अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की बात
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

इजरायली दूतावास के पास ब्लॉस्ट के बाद एक्शन में गृह मंत्रालय, अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की बात

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास धमाका होने के बाद से दिल्ली में एयरपोर्ट से लेकर तमाम अहम जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि शुक्रवार की शाम में दिल्ली स्थित इजराइली दूतावास में कम तीव्रता का धमाका हुआ। हालांकि इस धमाके में किसी व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं इस धमाके के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी प्रेम लाल ने बताया कि धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 3 गाड़ियों के शीशे टूटे हैं।

बता दें कि यह धमाका जहां हुआ है उससे कुछ दूरी पर बीटिंग रिट्रीट चल रहा था, ऐसे में अब सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इजरायल का दूतावास डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित है। इस ब्लॉस्ट को लेकर दमकल विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी है कि हमें शाम 5.45 बजे धमाके की कॉल आई, जिसके बाद तुरंत हम मौके पर पहुंचे। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

वहीं, दूसरी तरफ धमाके की खबर के बाद गृह मंत्री अमित शाह एक्शन मोड में दिखे। धमाके के उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव और आईबी के अधिकारियों से बात की।

धमाके के बाद ही दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक यह धमाका इजरायली दूतावास से 150  मीटर की दूरी पर हुआ है। धमाके के कुछ देर बाद ही मौके पर दमकल विभाग की टीम और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...