Home Breaking News Top News टीकाकरण में भारत सबसे आगे, जानें कहां कितने लोगों को लगी वैक्सीन
Top Newsदिल्ली

टीकाकरण में भारत सबसे आगे, जानें कहां कितने लोगों को लगी वैक्सीन

Share
Share

दिल्ली। देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान रिकॉर्ड रफ्तार से जारी है। भारत ने सबसे कम समय में 70 लाख लोगों को टीका लगाने के मामले में दुनिया के सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि  कुल 74,30,866 लोगों को टीका लग चुका है। 70 लाख का आंकड़ा पार करने में देश को केवल 26 दिन लगे जबकि अमेरिका और ब्रिटेन ने इससे ज्यादा समय में इतने लोगों का टीका लगाया।

देश में 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू हुआ था। टीकाकरण के 27वें दिन गुरुवार को 4,13,752 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसी के साथ देश में टीका लगवाने वालों की संख्या 74.3 लाख से अधिक हो गई। इसमें 57,90,832 स्वास्थ्यकर्मी और 16,40,034 अग्रिम पंक्ति के कर्मी शामिल हैं। अब तक सात राज्यों में लक्ष्य के मुकाबले केवल 40% को ही टीका लगा है, जबकि 13 राज्यों में तय लक्ष्य का 65 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण हो चुका है।

उत्तरप्रदेश- गुजरात आगे 
राज्य –कुल खुराक
उत्तर प्रदेश — 673542
गुजरात — 605,494
केरल — 325,079
हिमाचल प्रदेश – 63,237
उत्तराखंड — 89,638
ओड़िशा — 351,058
दिल्ली — 137,885
चंड़ीगढ़ — 212,480
कर्नाटक — 461,478
हरियाणा — 183,529
तेलंगाना — 248,578

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...