Home Breaking News Top News माल्या की शादी में ललीत मोदी, विदेश में भारत से भगोड़ों की यारी !
Top News

माल्या की शादी में ललीत मोदी, विदेश में भारत से भगोड़ों की यारी !

Share
Share

विजय माल्या और ललीत मोदी दोनों एक बार फिर चर्चा में हैं, दरअसल दोनों ही आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों में भगोड़े घोषित है. लेकिन इस बार जिस वजह से विजय माल्या और ललीत मोदी खबरों में आए है वो पैसा और धोखाधड़ी नहीं बल्कि शादी है. भारत के बैंकों से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करके भागे शराब कारोबारी विजय माल्य के बेटे सिद्धार्थ की लंदन में शादी हो गई है। सिद्धार्थ की शादी में तमाम मेहमान और पारिवारिक मित्र मौजूद थे। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा भारत के एक और भगोड़े ललित मोदी के भी शादी में पहुंचने की है। एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें ललित मोदी भी शादी में दिख रहे हैं। यह शादी ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर इलाके में हुई। सिद्धार्थ माल्या और जैस्मीन ने पहले ईसाई धर्म के अनुसार शादी की। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से भी दोनों ने ब्याह रचाया।

 

अब खबर तो बननी ही थी, विजय़ माल्या के बेटे की शादी जो थी, लेकिन खबर बनने की एक और बड़ी वजह है ललित मोदी भी मौजूदगी. वही ललीत मोदी जो भारत की मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल के पूर्व कमिश्नर रहे हैं। वह आईपीएल में वित्तीय अनियमितता के आरोपी हैं। ललित मोदी के खिलाफ टैक्स धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे केस भी चल रहे हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ के पिता विजय माल्या पर बैंकों से लोन फ्रॉड करने का आरोप है। आईपीएल के 2010 वाले सीजन के बाद ही ललित मोदी को बीसीसीआई ने निलंबित कर दिया था। उन पर वित्तीय अनियमितता और दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

बीसीसीआई ने ललित मोदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के तौर पर काम करते हुए 753 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। यह गड़बड़ी उन्होंने वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप के अधिकारियों के साथ मेल-जोल बढ़ा कर की थी। चलिए अब जरा विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ की शादी की बाद भी कर लेते हैं, सिद्धार्थ की दुल्हन बनी जैस्मीन ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी। वहीं जब हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई तो वह पिंक लहंगे में दिखाई दीं। इस शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो वहां मौजूद मेहमानों ने शेयर किए हैं। ऐसे ही एक वीडियो में सिद्धार्थ और जैस्मीन डांस करते दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों एक केक भी काटते हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर शादी की एक तस्वीर भी शेयर की है। वहीं कुछ तस्वीरों में विजय माल्या अपने बेटे को चूमते हुए दिखते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...