Home Breaking News Top News रामायण के ‘लक्ष्मण’ ने लगाई रिहाना की क्लास, कहा- ‘देश के मामले में दखल देने का हक नहीं’
Top Newsदिल्ली

रामायण के ‘लक्ष्मण’ ने लगाई रिहाना की क्लास, कहा- ‘देश के मामले में दखल देने का हक नहीं’

Share
Share

दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन की गूंज अब विदेशों में भी सुनाई दे रही है। ऐसे में कुछ विदेशी सितारों ने इस मुद्दे पर ट्वीट भी किया, हालांकि ये बात हमारे देसी स्टार्स को पसंद नहीं आई और अधिकतर सितारों ने विदेशी सेलेब्स की इस मुद्दे पर क्लास लगा दी। वहीं इस लिस्ट में अभिनेता सुनील लहरी का भी नाम शामिल है।

रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर हर दिल में बसने वाले सुनील लहरी ने भी सोशल मीडिया पर रिहाना को लताड़ा है। सुनील लहरी ने ट्वीट करते हुए रिहाना सहित अन्य विदेशी सेलिब्रिटीज को इस मामले से दूर रहने की हिदायत दी है।

इस मामले में सुनील लहरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘रिहाना या किसी और विदेशी को हमारे देश के किसान आंदोलन या किसी भी मामले में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।

अपनी प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए हम सक्षम है’। वहीं याद दिला दें कि सुनील से पहले ‘रामायण’ में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा पर नाराजगी व्यक्त की थी और इसे षड्यंत्र बताया था। ताकि भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश विरोधी तत्वों द्वारा खराब की जा सके।’

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...