Home Breaking News Top News लैंडमार्क सोसाइटी के संचालक पर होगी कानूनी कार्रवाई – सीओ बलियापुर
Top News

लैंडमार्क सोसाइटी के संचालक पर होगी कानूनी कार्रवाई – सीओ बलियापुर

Share
Share

धनबाद : बलियापुर अंचल अंतर्गत लैंडमार्क सोसाइटी है,जिसका संचालक संजीत तिवारी है। इनके विरुद्ध धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज भी हो चुके हैं और कई व्यक्तियों से इन्होंने जमीन का प्लॉट देने के नाम पर रुपए की उगाही कर ली है। प्रतिदिन किसी न किसी रूप में शिकायत आती रहती है।इनके विरुद्ध धोखाधड़ी के और भी मामले दर्ज हो सकते हैं।मंगलवार को अंचल कार्यालय में झारखंड के प्रतिष्ठित संस्थान बीआईटी सिंदरी के निदेशक पंकज राय एवं प्रोफेसर प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने अंचल कार्यालय आकर अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को अपनी समस्याएं बताई।उन्होंने बताया कि संजीत तिवारी के द्वारा उनसे जमीन दिखाकर रुपए ठग लिए गए हैं।बार-बार फोन करने के बाद भी उनके द्वारा जमीन का प्लॉट नहीं दिया जा रहा है।ऐसी स्थिति में अंचल अधिकारी ने बताया कि आप लिखित आवेदन करें, निश्चित रूप से लैंडमार्क समिति के संचालक पर कार्रवाई होगी।
आगे अंचल अधिकारी ने यह भी बताया कि लैंडमार्क समिति के विरुद्ध कई शिकायतें दर्ज हैं। दिन प्रतिदिन नई शिकायतें सुनने को आ रही है।इस समिति के द्वारा एक ही जमीन को कई व्यक्तियों को बिक्री कर दी गई है। कई व्यक्तियों को सामान्य श्रेणी के व्यक्ति की जमीन दिखाकर प्रतिबंधित सूची की जमीन पर दखल दे दिया गया है। यह पूरी तरह से धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।अंचल अधिकारी ने बताया कि जिन भी लोगों के साथ ऐसा हुआ है तुरंत संबंधित थाने से संपर्क करें और प्राथमिकी दर्ज कराएं। लोग वैसे व्यक्ति से सतर्क रहें और जमीन लेते समय सावधानी बरतें ताकि ठगी का शिकार होने से बच सकें। किसी भी तरह की समस्या होने पर अंचल कार्यालय बलियापुर से संपर्क कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...