Home Breaking News Top News राहुल के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा- राजस्थान में करें प्रयोग और पायलट को बना दें सीएम
Top Newsमध्य प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

राहुल के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा- राजस्थान में करें प्रयोग और पायलट को बना दें सीएम

Share
Share

नई दिल्ली। सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर वो ऐसा कर सकते हैं तो राजस्थान में एक प्रयोग करें और सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दें।

उन्होंने कहा कि जो लोग दो साल में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पाए वो मुख्यमंत्री बनाने की बातें कर रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने सोमवार को कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अगर कांग्रेस में रहते तो मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन भाजपा में वह बैकबेंचर बनकर रह गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी की युवा शाखा को कांग्रेस संगठन की अहमियत के बारे में बताते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘अगर वह (ज्योतिरादित्य सिंधिया) कांग्रेस में रुक गए होते तो वह मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन भाजपा में वह बैकबेंचर बन गए हैं। सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का विकल्प था। मैंने उनसे कहा था- आप एक दिन मुख्यमंत्री बनोगे, लेकिन उन्होंने दूसरा ही रास्ता चुना।’

कांग्रेस में वापस आना होगा

राहुल ने आगे कहा, ‘आप लिख लीजिए, वहां वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उसके लिए उन्हें यहां वापस आना होगा।’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने युवा पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों से लड़ें और किसी से कतई न डरें। याद दिला दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले साल मार्च में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...