Home Breaking News Top News मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जून तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त मिलेगा राशन
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जून तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त मिलेगा राशन

Share
Share

नई दिल्ली। कोराना संकट के बीच मोदी सरकार ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त अनाज देने का निर्णय लिया है। मई और जून तक प्रति व्यक्ति पांच किलो मुफ्त अनाज करीब 80 करोड़ लोगों को मिलेगा।

जानकारी के अनुसार मई और जून में गरीबों को प्रति व्यक्ति पांच किलो की दर से राशन देने पर केंद्र सरकार की ओर से 26,000 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि जब देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, तब गरीबों के पोषण का ख्याल रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

बता दें कि पिछले साल कोविड-19 की पहली लहर के दौरान मार्च में जब पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था तब इस योजना का ऐलान हुआ था। यह येाजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का हिस्सा थी। उस वक्त गरीब परिवारों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सरकार ने 80 करोड़ से अधिक राशनकार्ड धारकों को अप्रैल, मई और जून 2020 के लिए राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के आधार पर प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज (गेहूं अथवा चावल) और प्रति परिवार एक किलो दाल मुफ्त देने की घोषणा की थी। यह मुफ्त 5 किलो अनाज, राशन कार्ड पर रहने वाले अनाज के कोटे के अतिरिक्त घोषित किया गया था। बाद में सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार दिवाली और छठ पूजा तक कर दिया था। अब सरकार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को लागू किया है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...