Home Breaking News Top News SSR Drugs Case : एनसीबी ने फाइल की चार्जशीट, रिया चक्रवर्ती समेत 33 लोग नामजद
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

SSR Drugs Case : एनसीबी ने फाइल की चार्जशीट, रिया चक्रवर्ती समेत 33 लोग नामजद

Share
Share

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में NCB ने आज कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े खुद  चार्जशीट दाखिल करने अदालत में पहुंचे। इस चार्जशीट  में कुल 200 गवाहों का जिक्र किया गया है।

इस चार्जशीट में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड  रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को मुख्‍य आरोपी बताया गया है। यही नहीं चार्जशीट में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के बयान को भी जोड़ा गया है। चार्जशीट में कुल 33 लोगों के नाम हैं।

एनसीबी की यह चार्जशीट सभी आरोपियों के पास से बरामद ड्रग्‍स, इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों, फोरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर तैयार की गई है। एनसीबी ने 2000 से ज्यादा पन्नो की हार्ड कॉपी चार्जशीट दाखिल की है जबकि डिजिटल फॉरमेट में 50,000 पेज हैं, जो एक सीडी में कोर्ट में दायर की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...