Home उत्तर प्रदेश 6 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद।
उत्तर प्रदेशराज्य

6 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद।

Share
6 vicious bike thieves arrested, goods worth lakhs recovered.
Share

अलीगढ़ । अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इगलास पुलिस ने एक सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 6 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से चोरी की कई मोटरसाइकिलें, अवैध हथियार और भारी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स बरामद हुए हैं।

क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया था। इसके बाद गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अनीश, मोहन, रंजीत, मनीष, गोपाल और रीकेश शामिल हैं, जो सभी थाना इगलास क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से कई चोरी की मोटरसाइकिलें, 315 बोर के तमंचे व कारतूस तथा करीब 15 बोरी स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी उजागर किए हैं। इसमें एक कबाड़ी का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ चार दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों में दहशत का माहौल है।

रिपोर्ट : शैज़ी सिद्दीकी (अलीगढ़,उत्तरप्रदेश)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...