Home Breaking News Top News दूसरे दिन 19 जिलों में 41 स्टूडेंट्स एक्सपेल्ड, आज सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
Top Newsबिहारराज्यराष्ट्रीय न्यूज

दूसरे दिन 19 जिलों में 41 स्टूडेंट्स एक्सपेल्ड, आज सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

Share
Share

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन गणित विषय की परीक्षा हुई। दो पालियों में परीक्षा ली गयी। बिहार बोर्ड के अनुसार प्रदेश भर के 19 जिलों से 41 परीक्षार्थी निष्कासित किये गये। सबसे ज्यादा सारण और रोहतास जिला से निष्कासन हुआ। सारण से आठ और रोहतास जिला से पांच परीक्षार्थी निष्कासित किये गये। वहीं, मुंगेर और सुपौल से दो-दो फर्जी छात्र पकड़े गये।

पटना जिला की बात करें तो दो परीक्षार्थी निष्कासित हुए। इसमें प्रथम पाली में एक और दूसरी पाली में एक परीक्षार्थी शामिल थे। ज्ञात हो कि नेत्रहीन परीक्षार्थियों ने गणित विषय के बदले गृह विज्ञान विषय की परीक्षा दी। यह परीक्षा पहली पाली में ली गयी।

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस बार परीक्षा में सौ फीसदी प्रश्नों के अतिरिक्त विकल्प दिये गये हैं। इसका फायदा छात्रों को खूब हो रहा है। गणित की परीक्षा में प्रथम पाली में 8, 46,969 और दूसरी पाली में 8,37,497 परीक्षार्थी ने फॉर्म भरा था। प्रदेश भर में 1525 परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक परीक्षा ली जा रही है। इसमें पटना से 74 परीक्षा केंद्र शामिल हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

टुंडी के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिक्षक राजेंद्र तिवारी का निधन।

मुखिया बसंत नारायण तिवारी के बड़े भाई थे राजेन्द्र तिवारी। धनबाद ।...

गर्मी से पहले जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश।

मॉनिटरिंग के लिए बनाया जाएगा वॉर रूम। धनबाद । उपायुक्त सह जिला...

धनबाद नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं व भावी कार्य योजनाओं पर विस्तृत बैठक आयोजित।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के‌ कार्यालय कक्ष में...