Home Breaking News Top News ऑनलाइन पिज्जा मंगवाना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 60 हजार रुपए
Top Newsउत्तराखंड

ऑनलाइन पिज्जा मंगवाना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 60 हजार रुपए

Share
Share

उत्तराखंड। हल्द्वानी के डहरिया स्थित सीएमटी कॉलोनी निवासी महिला को ऑनलाइन पिज्जा मंगाना काफी महंगा पड़ गया। ऑर्डर करने के बाद महिला को पिज्जा तो मिला नहीं, उल्टे 60 हजार रुपये की चपत लग गई। पीड़तिा ने पुलिस को तहरीर देकर साइबर अपराधी को पकड़ कर रिकवरी की मांग की है।

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के मुताबिक डहरिया स्थित सीएमटी कॉलोनी निवासी कमला जोशी ने तहरीर देकर कहा है कि रात उन्होंने ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर दिया था।

एवज में कंपनी ने उनसे बुकिंग के रुपये ऑनलाइन भुगतान की बात कही। इसके लिए उन्होंने उसने डेबिट कार्ड से भुगतान किया, लेकिन कुछ ही देर में अकाउंट से तीन बार में 60 हजार रुपए कट गए। रकम की निकासी से पहले महिला के पास ओटीपी का मैसेज भी नहीं आया।

तहरीर में बताया गया है कि उसके खाते से तीन बार में 19,999 रुपये के रूप में कुल 60 हजार रुपए निकाले गए हैं। कोतवाली पुलिस के अनुसार महिला के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामला साइबर सेल को सौंप दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...