Home Breaking News Top News उत्तराखंड में बर्ड फ्लू का प्रकोप जारी,नौ कौओं और दो उल्लुओं की मौत
Top Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड में बर्ड फ्लू का प्रकोप जारी,नौ कौओं और दो उल्लुओं की मौत

Share
Share

उत्तराखंड। पिथौरागढ़ के बंगापानी क्षेत्र में 11 पक्षियों के मृत अवस्था में मिलने से खलबली मच गई है।कई मुर्गियों के मरने की भी खबर है। हालांकि पशुपालन विभाग ने मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू होने से इनकार किया है। बर्ड फ्लू की आशंका से खौफजदा व्यापार संघ ने चिकन व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की है।

मदकोट क्षेत्र में बीते रोज नौ कौओं और दो उल्लू मरे मिले। एकाएक पक्षियों के मरे मिलने से लोगों को बर्ड फ्लू का खौफ सता रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बीते कुछ दिनों से मुर्गियों के मरने की घटनाएं सामने आई हैं। इधर, सूचना पाकर पशुपालन विभाग मौके पर पहुंचा। चिकित्सकों का कहना है कि मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं।

वहीं लोगों की सुरक्षा को देखते हुए व्यापार संघ ने आगामी छह दिनों के लिए मुनस्यारी के चिकन व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद रखने को कहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सोरागी, गंगा सिंह धामी, गोविंद सिंह कुमय्या, हरेन्द्र सिंह पवार व मनोहर सिंह ने कहा कि एहतियातन आगामी तीन फरवरी तक चिकन की दुकानें बंद रखी जाएगी।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...