Home Breaking News Top News देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान का सुबह साढ़े दस बजे शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
Top Newsअंतर्राष्ट्रीय

देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान का सुबह साढ़े दस बजे शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी 16 जनवरी को यानी कल सुबह साढ़े दस बजे देश व्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। ये कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा। ये दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा, जिसमें देश का हर हिस्सा और हर कोना शामिल होगा। लॉन्च के दौरान सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 3006 सत्र स्थल वर्चुअल तरीके से जुड़े रहेंगे। उद्घाटन के दिन प्रत्येक सत्र स्थल पर लगभग 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा।

यह टीकाकरण कार्यक्रम प्राथमिकता वाले समूहों के सिद्धांतों पर आधारित है, जिनका टीकाकरण पहले किया जाना है। सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के स्वास्थ्यकर्मी और ICDS कर्मी इस चरण के दौरान टीका प्राप्त करेंगे।

यह टीकाकरण कार्यक्रम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा विकसित एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म को-विन के जरिए संचालित किया जाएगा। ये डिजिटल प्लेटफॉर्म  टीका स्टॉक, भंडारण तापमान और कोविड -19 वैक्सीन के लिए लाभार्थियों के व्यक्तिगत ट्रैकिंग की वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करेगा। यह प्लेटफॉर्म टीकाकरण सत्रों का संचालन करते हुए सभी स्तरों पर कार्यक्रम प्रबंधकों की सहायता करेगा।

कोरोना महामारी, टीकाकरण अभियान और को-विन सॉफ़्टवेयर से जुड़े प्रश्नों को संबोधित करने के लिए एक 24×7 कॉल सेंटर – 1075 भी स्थापित किया गया है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...