Home Breaking News Top News ऑक्सीजन सप्लाई पर PMMODI का फैसला,  PM Cares Fund से खरीदे जाएंगे एक लाख कंसंट्रेटर
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

ऑक्सीजन सप्लाई पर PMMODI का फैसला,  PM Cares Fund से खरीदे जाएंगे एक लाख कंसंट्रेटर

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पीएम केयर्स फंड से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे जाने की मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी ने पीएम कार्स फंड से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर जल्दी से खरीदकर कोरोना से ज्यादा प्रभावित राज्यों को देने के लिए कहा है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। पीएम मोदी का कहना है कि इससे विशेष रूप से जिला मुख्यालयों और टीयर-2 शहरों में ऑक्सीजन की पहुंच में सुधार हो सकेगा।

“> वहीं, इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया से मुलाकात की। इस मुलाकात में वायु सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को वायु सेना द्वारा कोरोना काल में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वायु सेना प्रमुख से हुई इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन टैंकर और आवश्यक वस्तुओं की सुरक्षित तरीके से और तेज आवाजाही पर जोर दिया।

ये होता है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वह मशीन है जो कि हवा से ऑक्सीजन को अलग करता है। हवा को अपने भीतर लेकर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उसमें से अन्य गैसों को अलग करके शुद्ध ऑक्सीजन की सप्लाई करता है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को घरेलू ऑक्सीजन प्लांट भी कहा जा सकता है। घर पर रहकर इलाज करा रहे लोगों के लिए ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। एक कंसंट्रेटर एक मिनट में करीब 5 से 10 लीटर ऑक्सीजन सप्लाई कर सकता है।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...