Home Breaking News Top News पुलिस जान बचाती भाग रही, ये कैसा है किसान आंदोलन है?
Top Newsदिल्ली

पुलिस जान बचाती भाग रही, ये कैसा है किसान आंदोलन है?

Share
Share

दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों आज दिल्ली-एनसीआर में ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं, मगर पुलिस के साथ उनकी कई बार झड़प भी देखने को मिली है। ट्रैक्टर परेड अब हुड़दंग में बदलता नजर आ रहा है। आईटीओ में पुलिस और किसानों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली।

लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले के इस्तेमाल के इतर इस दौरान एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई, जिसने सबको डरा दिया। एक प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश करता दिख रहा है। पुलिस की ओर एक प्रदर्शनकारी तेज गति में ट्रैक्टर चलाकर आता है, मानो वो पुलिसवालों पर ही चढ़ा देना चाहता हो। प्रदर्शनकारी की इस हरकत को देख पुलिस वाले जान बचा भागते नजर आते हैं। पूरे सड़क पर वह प्रदर्शनकारी किसान उत्पात मचाता दिख रहा है।

दरअसल, प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली में घुसने की कोशिश कर रहे थे, मगर आईटीओ के पास बैरिकेडिंग की वजह से पुलिस से उनकी झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी किसानों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद इंद्रप्रस्थ समेत कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...