Home Breaking News Top News राफेल की तीसरी खेप पहुँची भारत,वायु सेना की बढ़ी ताकत
Top Newsदिल्ली

राफेल की तीसरी खेप पहुँची भारत,वायु सेना की बढ़ी ताकत

Share
Share

नई दिल्ली।भारत वायु सेना की ताकत बढ़ाने वाले राफेल विमान की तीसरी खेप भारत पहुंच चुकी है। तीनों राफेल विमान बिना रुके सात हजार किलोमीटर से भी लंबी उड़ान के बाद सीधे भारतीय वायुसेना के हवाई अड्डे पर लैंड हुए। इन विमानों के आने के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ गई है।

तीनों राफेल विमानों में हवा में ही ईंधन भरने की प्रक्रिया को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) ने अंजाम दिया। दूतावास ने ट्वीट किया कि इन विमानों के पायलटों की उड़ान सरल और सुरक्षित रहेगी। वायुसेना ने बताया कि नए राफेल विमानों के यहां आने से अब इन विमानों की संख्या बढ़ कर 11 हो गयी है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...