Home Breaking News Top News किसानों आंदोलन पर बोले राहुल, ‘चाहे पूरा देश खिलाफ हो जाए लेकिन मैं लड़ता रहूंगा, क्योंकि मैं मोदी या बीजेपी से नहीं डरता’
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

किसानों आंदोलन पर बोले राहुल, ‘चाहे पूरा देश खिलाफ हो जाए लेकिन मैं लड़ता रहूंगा, क्योंकि मैं मोदी या बीजेपी से नहीं डरता’

Share
Share

नई दिल्ली। किसान आंदोलन को विपक्ष लगातार केंद्र पर हमला कर रहा है। इस के चलते कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने ‘खेती का खून’ बुकलेट भी जारी किया। कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा कि किसानों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। तीनों कृषि कानून खेती को बर्बाद कर देंगे। मैं इनका विरोध करता रहूंगा और मैं जेपी नड्डा के सवालों का जवाब नहीं दूंगा।

राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ किसानों और देश के सवालों का जवाब दूंगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए बोले कि नरेंद्र मोदी एक-एक चरण के हिसाब से किसानों को खत्म करने में लगे हैं। ये सिर्फ तीन कानून पर नहीं रुकेंगे, बल्कि अंत में किसानों को खत्म करना चाहते हैं। ताकि देश की पूरी खेती अपने तीन-चार दोस्तों को दे सकें।

राहुल गांधी ने कहा कि चाहे पूरा देश खिलाफ हो जाए लेकिन फिर भी मैं सही के लिए लड़ता रहूंगा। मैं नरेंद्र मोदी या बीजेपी से नहीं डरता हूं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...