Home Breaking News Top News NCR वालो को राहत: चिल्ला सीमा के बाद अब NH-24 भी खुला
Top Newsदिल्ली

NCR वालो को राहत: चिल्ला सीमा के बाद अब NH-24 भी खुला

Share
Share

दिल्‍ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्‍ली में किसानों आंदोलन की आड़ में जो हिंसा देखने को मिली उसकी वजह न सिर्फ ये आंदोलन ही शर्मसार हुआ बल्कि देश को भी शर्मसार होना पड़ा। अब इस घटना के दो दिन बाद अधिकतर किसान दिल्‍ली के विभिन्‍न बॉर्डर से वापस घर जाना शुरू हो गए हैं।

माना जा सकता है कि आने वाले एक दो दिनों में दिल्‍ली के बॉर्डर पहले की ही तरह शांत हो जाएंगे। हालांकि किसानों ने कहा है कि वो अपना आंदोलन तब तक जारी रखेंगे जब तक की सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती है। जहां तक किसान आंदोलन की बात है तो आपको बता दें कि इस तरह के आंदोलन देश में कई बार हुए। लेकिन ज्‍यादातर आंदोलन हिंसा की वजह से ही अपने अंजाम तक नहीं पहुंच सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...