Home Breaking News Top News दारू पार्टी के दौरान चली गोली में हुई छात्र की मौत, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय न्यूज

दारू पार्टी के दौरान चली गोली में हुई छात्र की मौत, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

Share
Share

उत्तर प्रदेश के मुज्फ्फरनगर में हुई छात्र प्रिंस की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लगभग 9 मिनट के इस वीडियो में एक युवक तमंचे से फायर करता दिखाई दे रहा है। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

प्रिंस की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरस हो रहा है। यह वीडियो लगभग 9 मिनट का है। प्रिंस ही अपने मोबाइल से इस वीडियो को बना रहा था। वीडियो में दो युवक ट्यूबवेल के पास बैठकर शराब पी रहे हैं। एक युवक अपने हाथ में अवैध तमंचा लिया हुआ हैं और शराब के नशे में तमंचा में कारतूस डालकर फायर करता दिख रहा है। जिस समय उसने तमंचे से फायर किया, ठीक उसी समय अचानक प्रिंस उसके पीछे जाकर खड़ा हो गया था। पीछे की तरफ तमंचा कर फायरिंग करने पर उसे गोली लग गई। गोली लगने के बाद प्रिंस के हाथ से मोबाइल जमीन पर गिर गया।

आपको बता दें कि दो दिन पहले मुज्फ्फरनगर के बिलासपुर गांव के जंगल में प्रिंस की अवैध तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में उसके पिता ने दीपक व पंकज को नामजद किया था। पुलिस ने हत्यारोगी पंकज को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दीपक अब भी फरार है। पुलिस ने इस वायरल वीडियो को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19.50 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद...

एनटीपीसी,अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार दे रही हैं संरक्षण – पूर्व विधायक

सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप। रांची । हजारीबाग के...

नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।

धनबाद । रविवार को बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट के दर्जनों महिला,...