Home बिहार बिहार के कला,संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री ने चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार को किया सम्मानित।
बिहारमनोरंजनराज्य

बिहार के कला,संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री ने चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार को किया सम्मानित।

Share
Minister of Art, Culture and Youth Department of Bihar honored Charlie Chaplin II Rajan Kumar.
Share

मुंगेर । बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कला व संस्कृति पवेलियन में चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार को सम्मानित किया।इस उपलब्धि से मुंगेर में खुशी की लहर हैं।

बिहार दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित विशेष कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र मशहूर कलाकार हीरो राजन कुमार रहें।कला व संस्कृति पवेलियन में चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार का बहुत बड़ा बैनर लगाया गया।जिस पर एक बात लिखी हैं “अगर आप नहीं हँसते हैं तो समझ लें कि आपके जीवन का एक दिन व्यर्थ हो गया है इसलिए हंसें।”

राजन कुमार अपने जीवंत अभिनय से महान कॉमेडियन चार्ली चैप्लिन के रूप में दर्शकों को हँसाते आ रहे हैं। लोग चार्ली चैप्लिन द्वितीय से मिलकर बहुत खुश हैं और उनके साथ फोटो ले रहे हैं।उनके लाईव शो को देखकर एंजॉय कर रहे हैं।पिछले 25 साल से चार्ली चैप्लिन के किरदार को जी रहे बिहार के अंतरराष्ट्रीय अभिनेता हीरो राजन कुमार बिहार के कला प्रेमियों को खूब पसन्द आ रहे हैं।चार्ली चैप्लिन द्वितीय ने अपना 5373वां लाइव शो पूरा किया।लोगों का कहना है कि उनका व्यवहार बहुत अच्छा है।सभी फैंस के साथ वह फोटो खिंचवा रहे हैं।सबसे बहुत प्यार से मिल रहे हैं।मेले में घूमने की थकान उनसे मिलकर निकल जाती है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बीबीएमकेयू के प्रशिक्षुओं से उपायुक्त ने साझा किए अपने अनुभव।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिला जनसंपर्क कार्यालय...

आज दोपहर से सुचारू रूप से काम करेगा झारभूमि पोर्टल।

राँची : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने...

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 95 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा। बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित...

सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक ने सुनी जनता की समस्याएं।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जनता दरबार...