Home Breaking News Top News कुंभ की तारीख हुई तय, इस अवधि के बीच होगा मेला
Top Newsउत्तराखंड

कुंभ की तारीख हुई तय, इस अवधि के बीच होगा मेला

Share
Share

हरिद्वार। कुंभ एक से तीस अप्रैल के बीच होगा। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कुंभ मेला अवधि पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। मार्च अंत में इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

हरिद्वार कुंभ मेला की अवधि पर जारी असमंजस के बीच मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने स्पष्ट किया कि अधिकारिक कुंभ मेला एक से तीस अप्रैल के बीच ही होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कोविड के कारण कुंभ मेला अवधि घटाने पर जोर दिया है।

इसी क्रम में राज्य सरकार भी कुंभ अवधि 30 दिन तक सीमित रखेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे को पत्र लिखा गया है कि ट्रेन से जो भी यात्री आए हरिद्वार आएं, उनके पास कोविड नेगेटिव की रिपोर्ट हो।

साथ ही कुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन, बस भी नहीं चलाने के लिए रेलवे और संबंधित राज्यों को पत्र लिखा गया है। शाही स्नान के दिन हरिद्वार आने के लिए ट्रेन उपलब्ध नहीं होगी, अलबत्ता हरिद्वार स्टेशन से बाहर जाने के लिए कुछ ट्रेनें खड़ी रहेंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...