Home Breaking News Top News खत्म होते-होते रही गया किसान आन्दोलन,किसानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे जयंत चौधरी
Top Newsदिल्ली

खत्म होते-होते रही गया किसान आन्दोलन,किसानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे जयंत चौधरी

Share
Share

दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली की सीमाओं पर हलचल तेज हो गई है।  तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर चल रहे आंदोलन के बीच गुरुवार को गाजीपुर बॉर्डर पर कई घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला।

यूपी सरकार ने आंदोलन खत्म कराने का आदेश दिया, मगर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत प्रदर्शन जारी रखने पर अड़े हैं। टिकैत के आंसू देख किसानों की भीड़ अब गाजीपुर बॉर्डर पर बढ़ने लगी है। इधर, शुक्रवार सुबह रालोद नेता जयंत चौधरी किसानों के समर्थन में यूपी गेट पहुंचे हैं, जहां राकेश टिकैत भी उनके साथ हैं।

राकेश टिकैत ने कहा कि वह भारत सरकार से बात करेंगे और इस प्रदर्शन स्थल से नहीं हटेंगे। आज मुजफ्फरनगर में सुबह पंचायत भी बुलाई गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से देर रात में किसानों ने दिल्ली की तरफ कूच करना शुरू किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...