अलीगढ़/मुंबई। अलीगढ़ के फिल्म डायरेक्टर द्वारा बाबा श्री नीम करोरी महाराज के जीवन पर बनाई गई बायोपिक फिल्म का मुंबई में टीजर जारी किया गया।फिल्म आगामी 24 अप्रैल को रिलीज होगी।इस संबंध में बाबा नीम करोली के भक्त जय सिंह पुंढीर ने जानकारी दी।बाबा नीम करोरी के भक्त जय सिंह पुण्डीर ने बताया कि बाबा के आदर्श, जन कल्याण देश के उत्थान के मार्ग सहित अन्य सामाजिक सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर डायरेक्टर द्वारा श्री बाबा नीम करोरी महराज के आदर्शों पर फिल्म तैयार की गई है।जिसका मुंबई में टीजर लॉन्च हुआ है और आगामी 24 अप्रैल को फिल्म रिलीज होगी।बाबा ने हमेशा जनकल्याण और देश के उत्थान सहित अपने सिद्धांतों से भक्तों को लाभान्वित किया है।भक्त जय सिंह भी परिवार सहित विगत लम्बे समय से कैंची धाम की शरण में हैं।तब से उनके जीवन में सकारात्मकता आई है।उन्होंने आगे बताया कि आज हम लोग कर्तव्य भूल कर अधिकारों की तरफ जाकर अपने मूल मार्ग से विचलित हो रहे हैं।जब कर्तव्य के साथ कार्य किया जाता है,तो शांति और सुख दोनों की प्राप्ति होती है। डायरेक्टर ने बाबा के परिवार के लोगों से भोपाल,आगरा वृन्दावन आदि पावन स्थानों में मुलाकात कर 3 वर्ष तक रिसर्च कर इस फिल्म को तैयार किया है।
Leave a comment