Home Breaking News Top News उत्तराखंड आपदा पर करीना कपूर से लेकर इन सेलेब्स ने जताया दुख:
Top Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड आपदा पर करीना कपूर से लेकर इन सेलेब्स ने जताया दुख:

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तराखंड में रविवार को एक बार फिर से आपदा देखने को मिली। राज्य के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से तबाही मच गई। इस हादसे में अब तक 14 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, वहीं 150 से ज्यादा लोग लापता हैं। एनडीआरएफ और सेना की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है। उत्तराखंड में आई इस प्राकृतिक आपदा पर दुनियाभर की हस्तियों ने दुख जताया है।

बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारों ने भी चमोली में हुई इस प्राकृतिक आपदा पर शोक जताया है। अभिनेत्री करीना कपूर खान और सारा अली खान ने भी इस आपदा पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही पीड़ितों के लिए प्रार्थना की है। करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने इस आपदा से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की है।

करीना कपूर खान ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘उत्तराखंड में भयावह त्रासदी से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थनाएं कर रही हूं।’ वहीं करीना कपूर खान के अलावा सारा अली खान ने भी सोशल मीडिया पर उत्तराखंड आपदा के लिए दुख जताया है। उन्होंने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा है, ‘चमोली के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना। आशा है कि फंसे हुए या लापता लोगों को बचाकर और जल्द ही घर सुरक्षित लाया गया हो। इस विकराल त्रासदी का सामना करने के लिए उन्हें और बचाव दलों को शक्ति’।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...