Home Breaking News Top News भिवानी में कल पहुंचेंगे टिकैत-चढ़ूनी,इस बार न टूटे मंच इसलिए बनाया जा रहा पक्का
Top Newsहरियाणा

भिवानी में कल पहुंचेंगे टिकैत-चढ़ूनी,इस बार न टूटे मंच इसलिए बनाया जा रहा पक्का

Share
Share

हरियाणा। जींद में महापंचायत के दौरान हुई मंच टूटने की घटना के बाद किसान संगठनों ने सबक लिया है। रविवार काे सुबह 11 बजे होने वोली कितलाना टोल पर किसान महापंचायत में इस बार पक्का मंच बनाया जा रहा है। मंच बनाने का काम तेजी से चल रहा है। ईंट और मिट्टी के मंच पर अनेक लोग बैठ सकेंगे।

इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, यूनियन प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी सहित अनेक बढ़े किसान नेता पहुंचेंगे। इसमें आसपास के अनेक गांव के किसान भाग लेंगे। महापंचायत को लेकर धरना स्थल के पास के ग्राउंड को साफ किया गया है।

किसानों का आंदोलन तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को किसानों ने टोल पर जाम लगाया है तो रविवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया है। टोल पर होने वाली इस महापंचायत में टिकैत और चढूनी के पहुंचने आंदोलन के और इस क्षेत्र में और तेज होने की उम्मीद है। पहले ही जिले के किसान नेता तेजी से आंदोलन भाग लेते हुए दस से ज्यादा जगह पर धरना दिए हुए हैं।

किसानों को लगातार प्रशासन भी समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह नहीं मान रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रविवार को होने वाली किसान महापंचायत के बाद आंदोलन के तेज होने की उम्मीद है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

‘मोदी जी जवाबदेह हो’: राहुल ने हरियाणा फैक्ट्री विजिट से खोला टेक्सटाइल संकट का राज

राहुल गांधी ने हरियाणा की गारमेंट फैक्ट्री विजिट कर 50% अमेरिकी टैरिफ...

हरियाणा में दहशत: अंबाला के स्कूलों पर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-SHO बोले- कुछ नहीं मिला!

हरियाणा के अंबाला में 3 स्कूलों को बम धमकी ईमेल मिले- रिवरसाइड...